Breaking News

National | भाजपा ने विनोद तावड़े को बनाया उत्तर प्रदेश का प्रभारी, पंजाब, गुजरात के लिए भी नियुक्त किए नए प्रभारी

1 Min Read

नई दिल्ली, 18 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी संगठन में अहम बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश का प्रभारी विनोद तावड़े को बनाया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को राज्य का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को सौंपी गई है। वहीं, गुजरात का नया प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है। इन नियुक्तियों को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक और चुनावी गतिविधियों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

DOON
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोमवार को भाजपा ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए नई टीम की घोषणा की। विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव दोबारा नियुक्त किया गया। वही राज्यसभा सदस्य तरुण चुग को पार्टी कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया । सतीश पुनिया को भी राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें