Breaking News

भाजपा ने अमित शाह को पश्चिम बंगाल और जेपी नड्डा को असम में केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया

2 Min Read

नई दिल्ली 05 मई (हि.स.): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गृहमंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को असम में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दलों के नेताओं के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को बताया कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने पश्चिम बंगाल में पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए गृहमंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को असम में विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

SHARDA
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने पहली बार 294 सीटों में से 206 सीटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की है और असम में लगातार तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने करीब तीन चौथाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें