Breaking News

Independence Day स्वतंत्रता दिवस | उप मुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री सारण बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने किया ध्वजारोहण

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को छपरा स्थित राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह सारण जिले के प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा स्टेडियम देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

ध्वजारोहण के बाद उप मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, स्कूली बच्चे तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विभिन्न टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। स्कूली बच्चों एवं विभिन्न संस्थानों की ओर से देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे।

DOON
विज्ञापन

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह रहा। बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें