नई दिल्ली, 09 अगस्त (हि.स.)। केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके कार्यकाल में 13 अगस्त से एक साल का विस्तार मंजूर किया है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से आठ अगस्त को जारी आदेश के मुताबिक, राहुल नवीन (आईआरएस, 1990 बैच) अब 13 अगस्त, 2027 तक ईडी निदेशक के पद पर बने रहेंगे। आदेश में कहा गया कि उनका कार्यकाल उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख 31 जुलाई, 2027 के बाद भी जारी रहेगा। हालांकि, यह विस्तार 13 अगस्त, 2027 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। Har Ghar Tiranga | समाहरणालय परिसर से निकली तिरंगा साइकिल रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर राहुल नवीन को अगस्त 2024 में ईडी का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया गया था। उन्होंने इससे पहले ईडी में कार्यवाहक निदेशक के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली थी। एजेंसी में उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच चल रही है। बच्चू पाण्डेय जयंती: कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां काशी विश्वनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, सावन का दूसरा सोमवार, चहुंओर महादेव की जय-जयकार
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 09 अगस्त (हि.स.)। केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके कार्यकाल में 13 अगस्त से एक साल का विस्तार मंजूर किया है।
विज्ञापन
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से आठ अगस्त को जारी आदेश के मुताबिक, राहुल नवीन (आईआरएस, 1990 बैच) अब 13 अगस्त, 2027 तक ईडी निदेशक के पद पर बने रहेंगे। आदेश में कहा गया कि उनका कार्यकाल उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख 31 जुलाई, 2027 के बाद भी जारी रहेगा। हालांकि, यह विस्तार 13 अगस्त, 2027 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।
राहुल नवीन को अगस्त 2024 में ईडी का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया गया था। उन्होंने इससे पहले ईडी में कार्यवाहक निदेशक के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली थी। एजेंसी में उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच चल रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।