किशनगंज, 07 अगस्त (हि.स.)।जिले में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने पर पति और ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। धार्मिक नगरी चिरान्द में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा उत्सव संपन्न स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिलने के बाद पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दिघलबैंक थाना क्षेत्र के जनता हाट निवासी ब्युटी कुमारी साह की शादी 21 फरवरी को कुम्हार टोली तुलसिया निवासी मनीष पुर्वे के साथ सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। पीड़िता के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। शिकायत के अनुसार, उसकी मां सोनिया देवी ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार विवाह में दो भरी सोना, 20 भरी चांदी के आभूषण, फर्नीचर तथा अन्य घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिए थे। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी मां के नाम दर्ज जनता हाट स्थित जमीन का आधा हिस्सा अपने नाम रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना की जाने लगी। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। व्हाट्सएप हैकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी शिकायत में कहा गया है कि सामाजिक स्तर पर समझौते के बाद पति उसे दोबारा ससुराल ले गया, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री की मांग लगातार जारी रही।जनवरी माह में मांग पूरी नहीं होने पर एक बार फिर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि उसने न्याय के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए, लेकिन समाधान नहीं निकला। अंततः उसने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शुक्रवार को महिला थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला फरार आरोपित गिरफ्तार
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनगंज, 07 अगस्त (हि.स.)।जिले में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने पर पति और ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिलने के बाद पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दिघलबैंक थाना क्षेत्र के जनता हाट निवासी ब्युटी कुमारी साह की शादी 21 फरवरी को कुम्हार टोली तुलसिया निवासी मनीष पुर्वे के साथ सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। पीड़िता के पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, उसकी मां सोनिया देवी ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार विवाह में दो भरी सोना, 20 भरी चांदी के आभूषण, फर्नीचर तथा अन्य घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिए थे। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी मां के नाम दर्ज जनता हाट स्थित जमीन का आधा हिस्सा अपने नाम रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना की जाने लगी। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।
शिकायत में कहा गया है कि सामाजिक स्तर पर समझौते के बाद पति उसे दोबारा ससुराल ले गया, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री की मांग लगातार जारी रही।जनवरी माह में मांग पूरी नहीं होने पर एक बार फिर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि उसने न्याय के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए, लेकिन समाधान नहीं निकला।
अंततः उसने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शुक्रवार को महिला थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ