Chhapra: सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को सोनपुर में आयोजित होने वाले श्रावणी मेला की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु मेला संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सबसे पहले पहलेजा घाट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने हरिहरनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, नियंत्रण कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी, प्रभावी बैरिकेडिंग तथा भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण, पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन तथा अवैध पार्किंग पर सख्त नियंत्रण रखने के निर्देश भी दिए। ग्लासगो में भारतीय बॉक्सरों की चमक, अंकुश-सचिन स्वर्ण विजेता, लवलीना को रजत जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई एवं ठोस कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए तथा सिविल सर्जन को मेला अवधि में स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर को भवन निर्माण विभाग से बैरिकेडिंग की मजबूती का प्रमाण-पत्र, विद्युत विभाग से विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा संबंधी प्रमाण-पत्र तथा आपदा प्रबंधन विभाग से सुरक्षा प्रबंधों का प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए, ताकि मेला संचालन पूरी तरह सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो सके। Panchang | आज का पंचांग | श्रावण कृष्णपक्ष चतुर्थी श्रावणी मेला स्थल के निरीक्षण से पूर्व जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता, उप समाहर्ता भूमि सुधार, सोनपुर तथा अंचलाधिकारी, दिघवारा के साथ आमी मंदिर एवं आमी घाट का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आमी मंदिर के समग्र विकास एवं आमी घाट के विस्तार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। Horoscope | आज भगवान सूर्य इन राशियों को करेंगे सहयोग, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को सोनपुर में आयोजित होने वाले श्रावणी मेला की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु मेला संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सबसे पहले पहलेजा घाट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने हरिहरनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, नियंत्रण कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी, प्रभावी बैरिकेडिंग तथा भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण, पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन तथा अवैध पार्किंग पर सख्त नियंत्रण रखने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई एवं ठोस कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए तथा सिविल सर्जन को मेला अवधि में स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर को भवन निर्माण विभाग से बैरिकेडिंग की मजबूती का प्रमाण-पत्र, विद्युत विभाग से विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा संबंधी प्रमाण-पत्र तथा आपदा प्रबंधन विभाग से सुरक्षा प्रबंधों का प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए, ताकि मेला संचालन पूरी तरह सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो सके।
श्रावणी मेला स्थल के निरीक्षण से पूर्व जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता, उप समाहर्ता भूमि सुधार, सोनपुर तथा अंचलाधिकारी, दिघवारा के साथ आमी मंदिर एवं आमी घाट का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आमी मंदिर के समग्र विकास एवं आमी घाट के विस्तार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।