ग्लास्गो (स्कॉटलैंड), 26 जुलाई (हि.स.)। भारत के युवा भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह चानमबम ने रविवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को रजत पदक अपने नाम किया। मणिपुर के इस खिलाड़ी ने स्नैच में नया रिकॉर्ड बनाते हुए 121 किलोग्राम भार उठाया और कुल 264 किलोग्राम (121+143) वजन के साथ दूसरे स्थान पर रहे। राष्ट्रमंडल खेल 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगाई सोने की हैट्रिक यह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले पैरा पावर लिफ्टिंग में झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर भारत के पदकों का खाता खोला था। टी20 में नंबर-1 बनी टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप, तीसरा मुकाबला 35 रन से जीता ऋषिकांता ने स्नैच में 121 किलोग्राम भार उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 143 किलोग्राम सफलतापूर्वक उठाया। स्वर्ण पदक की दौड़ में बने रहने के लिए दूसरे प्रयास में 148 किलोग्राम और तीसरे प्रयास में 151 किलोग्राम उठाने का प्रयास किया लेकिन दोनों बार असफल रहे। इसके बावजूद उनका कुल भार 264 किलोग्राम रहा, जिसने उन्हें रजत पदक दिलाया। छपरा में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की प्रदेश पदाधिकारी बैठक सम्पन्न, नई जिला कार्यसमिति की घोषणा मलेशिया के बिन कसदान मोहम्मद अनीक ने स्नैच में 121 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 152 किलोग्राम सहित कुल 273 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इस प्रदर्शन के साथ खेलों का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ऋषिकांता को बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर ऋषिकांता सिंह को हार्दिक बधाई। पूरे देश को आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
ग्लास्गो (स्कॉटलैंड), 26 जुलाई (हि.स.)। भारत के युवा भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह चानमबम ने रविवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
मणिपुर के इस खिलाड़ी ने स्नैच में नया रिकॉर्ड बनाते हुए 121 किलोग्राम भार उठाया और कुल 264 किलोग्राम (121+143) वजन के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
ऋषिकांता ने स्नैच में 121 किलोग्राम भार उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 143 किलोग्राम सफलतापूर्वक उठाया। स्वर्ण पदक की दौड़ में बने रहने के लिए दूसरे प्रयास में 148 किलोग्राम और तीसरे प्रयास में 151 किलोग्राम उठाने का प्रयास किया लेकिन दोनों बार असफल रहे। इसके बावजूद उनका कुल भार 264 किलोग्राम रहा, जिसने उन्हें रजत पदक दिलाया।
मलेशिया के बिन कसदान मोहम्मद अनीक ने स्नैच में 121 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 152 किलोग्राम सहित कुल 273 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इस प्रदर्शन के साथ खेलों का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
विज्ञापन
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ऋषिकांता को बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर ऋषिकांता सिंह को हार्दिक बधाई। पूरे देश को आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।