Breaking News

भारत-स्लोवाकिया ने संबंधों को दिया ‘व्यापक साझेदारी’ का दर्जा, दोनों देशों के बीच 11 समझौते

4 Min Read

नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को ‘व्यापक साझेदारी’ का दर्जा देने का फैसला किया है। दोनों देशों ने इसके अलावा आतंकवाद-विरोधी संयुक्त कार्य समूह और वाणिज्य दूतावास संवाद की स्थापना की भी घोषणा की है। दोनों देशों के बीच ब्रातिस्लावा में 11 समझौता ज्ञापन और आशय पत्रों पर हस्ताक्षर हुए हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने वाला आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। कोसिसे तकनीकी विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में आईसीसीआर की पहली चेयर की स्थापित की जाएगी। श्रम प्रवासन, पर्यटन, विज्ञान, डिजिटल प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा और अनुसंधान, ऑडियो-विजुअल निर्माण, क्वांटम संचार और महत्वपूर्ण अवसंरचना संरक्षण, प्राकृतिक चिकित्सा और आयुष, छात्र विनिमय कार्यक्रम व छात्रवृत्तियों और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने सोमवार को ब्रातिस्लावा में आमने-सामने और प्रतिनिधिमंडल स्तर के प्रारूपों में बातचीत की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश, रक्षा व सुरक्षा, टेक्नोलॉजी व इनोवेशन, अंतरिक्ष व परमाणु ऊर्जा, शिक्षा व संस्कृति और टैलेंट मोबिलिटी व लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते तलाशे। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए। इनमें संयुक्त राष्ट्र में सुधार का मुद्दा भी शामिल था।

DOON
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार नेताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ऐतिहासिक भारत-ईयू एफटीए (मुक्त व्यापार समझौता) के लागू होने से व्यापार, मैन्युफैक्चरिंग, निवेश और रोज़गार पैदा करने के बड़े अवसर खुलेंगे। एक अहम कदम के तौर पर दोनों नेता भारत-स्लोवाकिया संबंधों को ‘व्यापक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमत हुए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत को स्लोवाकिया द्वारा दी गई एकजुटता और समर्थन के लिए प्रधानमंत्री फिको को धन्यवाद दिया। यह आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का मुकाबला करने के लिए दोनों देशों की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। दोनों नेताओं ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने बहुपक्षवाद और वैश्विक शासन संस्थानों के सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में भोज का आयोजन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मेजबान को आपसी सहमति से तय की गई तारीख पर भारत आने का निमंत्रण दिया।

वार्ता से पूर्व आज प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री फिको के साथ स्लोवाकिया के बच्चों की बनाई पेंटिंग्स की एक प्रदर्शनी देखी। यह पंचतंत्र और जातक कथाओं से प्रेरित थीं। प्रवक्ता ने कहा कि ये कलाकृतियां भारत और स्लोवाकिया के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती हैं।

प्रधानमंत्री कल फ्रांस से स्लोवाकिया पहुंचे थे। आज ऐतिहासिक ब्रातिस्लावा कैसल में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, “मैं मशहूर ब्रातिस्लावा कैसल में गर्मजोशी से स्वागत के लिए प्रधानमंत्री फिको का धन्यवाद करता हूं। हम भारत-स्लोवाकिया दोस्ती को और मज़बूत करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें