सारण, 12 जून (हि.स.)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव वार्ड नंबर 3 में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां घर के बाहर कोठरी में सो रही 76 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला, रुक्मिना देवी की बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतका की पुत्रवधू दुर्गावती देवी ने बताया कि इस घटना को लूटपाट की नीयत से अंजाम दिया गया है। हत्यारों ने बुजुर्ग महिला के नाक और कान के गहने नोंच लिए, जिससे उनकी आँखें भी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हालांकि दाउदपुर थाना प्रभारी ने प्रारंभिक तौर पर लूटपाट की बात से इनकार करते हुए हत्या की पुष्टि की है। ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज, फिर कॉमेडी का धमाल मचाएगी अजय देवगन की पलटन इस सनसनीखेज मामले में नया मोड़ तब आया, जब बिस्तर पर छूटे अपने मोबाइल और चप्पल को ढूंढते हुए एक शराबी युवक वापस घटनास्थल पर पहुँच गया। ग्रामीणों ने शक के आधार पर फौरन उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। Facebook और Instagram हुआ डाउन, परेशान रहे यूजर्स घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना प्रभारी दल-बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। आईजीपी जम्मू जोन ने श्री अमरनाथ यात्रा-2026 को लेकर की समीक्षा बैठक फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और बरामद मोबाइल के आधार पर हिरासत में लिए गए संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 12 जून (हि.स.)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव वार्ड नंबर 3 में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां घर के बाहर कोठरी में सो रही 76 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला, रुक्मिना देवी की बदमाशों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतका की पुत्रवधू दुर्गावती देवी ने बताया कि इस घटना को लूटपाट की नीयत से अंजाम दिया गया है। हत्यारों ने बुजुर्ग महिला के नाक और कान के गहने नोंच लिए, जिससे उनकी आँखें भी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हालांकि दाउदपुर थाना प्रभारी ने प्रारंभिक तौर पर लूटपाट की बात से इनकार करते हुए हत्या की पुष्टि की है।
इस सनसनीखेज मामले में नया मोड़ तब आया, जब बिस्तर पर छूटे अपने मोबाइल और चप्पल को ढूंढते हुए एक शराबी युवक वापस घटनास्थल पर पहुँच गया। ग्रामीणों ने शक के आधार पर फौरन उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना प्रभारी दल-बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ