Breaking News

यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का डीआरएम ने लिया जायजा

CT Bihar Desk
खबर सुनें
▶ Press play to listen

वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार को पूर्वाह्न वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह के साथ वाराणसी सिटी स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ग्रीष्मकालीन यात्रियों हेतु सुख सुविधाओं, संरक्षा, पोइंट्स एण्ड क्रासिंग एवं गाड़ी सं 15130 के रेक का निरीक्षण किया।

SHARDA
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन पूर्वाह्न सड़क मार्ग से वाराणसी-भटनी रेल खण्ड पर पड़ने वाले वाराणसी सिटी स्टेशन पहुँचे। उन्होंने वाराणसी सिटी स्टेशन पर यात्री सुख सुविधाओं यथा मुख्य प्रवेश द्वार, दिव्यांग यात्री सुविधाओं, स्टेशन भवन, टिकट काउंटर, नेम बोर्ड, साइनेजेस, प्लेटफार्मों, फूड प्लाजा, खान-पान स्टॉल, वॉटर बूथ, वॉटर कूलर, पे एण्ड यूज शौचालय तथा प्लेटफार्मों पर चल रहे यात्री सुविधा विकास कार्यो समेत निर्माणाधीन पैदल उपरगामी पुल समेत यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।

यात्रियों के लिए ठंडे पानी की उपलब्धता तथा स्टेशन पर वॉटर कूलर एवं पंखों कार्यशीलता बनाये रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने वाराणसी सिटी स्टेशन के पुनर्विकास से सम्बंधित निर्माण कार्यों प्लान देखा और कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अन्दर पूर्ण करने का सम्बंधित को निर्देश दिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

संरक्षा उपकरणों के निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने वाराणसी सिटी के रिले रूम, डाटा लागर रूम, आई पी एस रूम, अग्निशमन यन्त्र, स्टेशन पैनल, इंटरचेंज पोइंट्स, टोकन लेस ब्लॉक इंस्टूमेंट, क्रैंक हैण्डिल, वीडर काउंटर, विफलता, ऑपरेशन कैंसिलेशन एवं पोइंट्स एण्ड क्रॉसिंग रजिस्टर का निरीक्षण किया और स्टेशन अधीक्षक से स्टेशन पर परिचलनिक व्यवस्था का संज्ञान लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर खड़ी 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर मेल एक्सप्रेस का भी निरीक्षण किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने ट्रेन में यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुख सुविधाओं सहित कोच की स्वच्छता, कोचों का मेंटेनेंस, वॉटर रिफलिंग,कोच के लाइट एवं पंखों की कार्यशीलता व सुरक्षा का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित को ट्रेन में सुविधाओं का मानक स्तर एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

स्टेशन निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने सिटी स्टेशन यार्ड में पॉइंट्स संख्या 213 ए का पॉइंट्स एण्ड क्रॉसिंग का आर डी एस ओ के मानकों के अनुरूप संरक्षा निरीक्षण किया और क्रमिक अनुरक्षण व निरीक्षण तथा संरक्षा संबंधी सभी मानकों को सुनिश्चित किया।

इस निरीक्षण के अवसर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक एच हाशमी सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक एवं स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें