Breaking News

फूहड़-अश्लील गानों पर लगेगी रोक, महिलाओं की सुरक्षा-सांस्कृतिक मूल्यों को मिलेगा बढ़ावा: डॉ. प्रमोद कुमार

2 Min Read

पटना, 08 मई (हि.स.)। बिहार सरकार में कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री के रूप में डॉ. प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभाग की प्राथमिकताओं को साझा करते हुए समाज में फूहड़ और अश्लील गानों पर रोक लगाने की बात कही।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पदभार ग्रहण के उपरांत मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभाग निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि अश्लील और फूहड़ गानों का समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इससे लोगों की मानसिकता प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा, “अश्लील गानों से हमारी मनोवृत्ति खराब होती है। इसके मद्देनजर ऐसे फूहड़ और अश्लील गानों पर रोक लगाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।” मंत्री ने कहा कि इससे समाज में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी और महिलाएं स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगी।

DOON
विज्ञापन

स्कूलों और कॉलेजों में नाटक की पढ़ाई के लिए नाट्य शिक्षकों की बहाली के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर विभागीय अधिकारियों के साथ अध्ययन कर जल्द निर्णय लिया जाएगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि राज्य की लोककलाओं, सांस्कृतिक धरोहरों, संग्रहालयों, रंगमंच और युवा कलाकारों को प्रोत्साहन देना विभाग की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी विरासत और परंपराओं से जोड़ने के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना, गुरु-शिष्य परंपरा योजना, कला एवं फिल्म शिक्षा से जुड़ी छात्रवृत्ति योजनाओं तथा बिहार में फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और फिल्म सब्सिडी को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि राज्य के कलाकारों, युवा प्रतिभाओं और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग निरंतर कार्य करेगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें