Breaking News

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

CT Bihar Desk
खबर सुनें
▶ Press play to listen

ऋषिकेश, 18 मई (हि.स.)। उत्तराखंड के ऋषिकेश में योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देररात उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा खान गांव क्षेत्र में रात करीब 10 बजे हुआ। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

बताया गया है कि रेलवे यार्ड में मेंटेनेंस के दौरान ट्रेन की संटिंग की जा रही थी। इसी दौरान तकनीकी खराबी अथवा ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने मोर्चा संभाला और लोगों को ट्रैक से हटाया। आनन-फानन में रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। देर रात तक रेस्क्यू उपकरणों का इंतजार किया जाता रहा। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार सुबह ट्रेन 6ः15 में रवाना होती है। अभी रवाना नहीं हुई है। रेस्टोलेशन का कार्य जारी है। मौके पर संबंधित अधिकारी मौजूद हैं।

आरपीएफ निरीक्षक सरोज कुमार ने बताया कि उज्जैनी गाड़ी की संटिंग के दौरान एक डिब्बा पटरी से उतर गया था। सूचना मिलते ही सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने ट्रेन की मूवमेंट, सुरक्षा मानकों और लोको पायलट की मौजूदगी को लेकर शंकाएं जताई हैं। लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद अधिकारी स्पष्ट जानकारी देने से बचते नजर आए, जिससे संदेह और बढ़ गया। वहीं कुछ लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिब्बों के पटरी से उतरने के दौरान लोहे के टकराने की तेज आवाज दूर तक सुनाई दी। रात के सन्नाटे में हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। फिलहाल रेलवे विभाग मामले की जांच में जुटा है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें