Chhapra: शहर के एक निजी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक को सातवीं कक्षा की छात्रा से कथित अश्लील चैटिंग के आरोप में भगवान बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शिक्षक की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवा गाँव निवासी इनाम रजा के रूप में हुई है। पुलिस उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही है। आरोप है कि विभिन्न सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप के माध्यम से वह विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा से अश्लील बातचीत करता था। बताया जाता है कि छात्रा के परिजनों द्वारा बुधवार सुबह परिजनों ने शिक्षक को विद्यालय के समीप पकड़ लिया और उसे भगवान बाजार थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नेपाल में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बाझंग जिले में डोली धरती घटना सामने आने के बाद संबंधित विद्यालय, इंपीरियल पब्लिक स्कूल, ने तत्काल प्रभाव से आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इनाम रजा वर्ष 2022 से विद्यालय में गणित विषय के शिक्षक के रूप में कार्यरत था। प्रबंधन ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही उसके विरुद्ध तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए निलंबन का निर्णय लिया गया। हालांकि विद्यालय प्रबंधन की कार्यशाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर, बजरंग दल के कार्यकर्ता अनुज कुमार ने इस मामले को “लव जिहाद” से जोड़ते हुए प्रशासन से जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों के सत्यापन एवं जांच की मांग की है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने की अपील भी की है। राष्ट्रमंडल खेल 2026: 23 जुलाई से होगा आगाज, जानिए भारतीय समयानुसार पूरा प्रतियोगिता कार्यक्रम घटना की जानकारी मिलने पर छपरा के महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता भी विद्यालय और भगवान बाजार थाना पहुंचे। उन्होंने विद्यालय और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष, त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। विद्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपित शिक्षक इनाम रजा फिलहाल छपरा शहर के कटहरी बाग मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है तथा मूल रूप से इसुआपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। आज का पंचांग | आषाढ़ शुक्लपक्ष अष्टमी भगवान बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर उसके मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: शहर के एक निजी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक को सातवीं कक्षा की छात्रा से कथित अश्लील चैटिंग के आरोप में भगवान बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शिक्षक की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवा गाँव निवासी इनाम रजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही है। आरोप है कि विभिन्न सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप के माध्यम से वह विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा से अश्लील बातचीत करता था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि छात्रा के परिजनों द्वारा बुधवार सुबह परिजनों ने शिक्षक को विद्यालय के समीप पकड़ लिया और उसे भगवान बाजार थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना सामने आने के बाद संबंधित विद्यालय, इंपीरियल पब्लिक स्कूल, ने तत्काल प्रभाव से आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इनाम रजा वर्ष 2022 से विद्यालय में गणित विषय के शिक्षक के रूप में कार्यरत था। प्रबंधन ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही उसके विरुद्ध तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए निलंबन का निर्णय लिया गया। हालांकि विद्यालय प्रबंधन की कार्यशाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
इधर, बजरंग दल के कार्यकर्ता अनुज कुमार ने इस मामले को “लव जिहाद” से जोड़ते हुए प्रशासन से जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों के सत्यापन एवं जांच की मांग की है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने की अपील भी की है।
घटना की जानकारी मिलने पर छपरा के महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता भी विद्यालय और भगवान बाजार थाना पहुंचे। उन्होंने विद्यालय और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष, त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
विद्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपित शिक्षक इनाम रजा फिलहाल छपरा शहर के कटहरी बाग मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है तथा मूल रूप से इसुआपुर थाना क्षेत्र का निवासी है।
भगवान बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर उसके मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ