Breaking News

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्‍स और निफ्टी 14 महीने के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर

2 Min Read
  • शेयर बाजार ने भारी उछाल के साथ रिकॉर्ड बना दिया है।
  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीद
  • शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने-अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्‍ली, 27 नवंबर (हि.स)। शेयर बाजार ने इतिहास रच दिया । हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने भारी उछाल के साथ रिकॉर्ड बना दिया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीद एवं विदेशी पूंजी प्रवाह से अनुकूल वैश्विक रुझानों के बीच शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने-अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सेंचज (बीएसई) का सेंसेक्स 416.67 अंक उछलकर 86,026.18 अंक के अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया

बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सेंचज (बीएसई) का सेंसेक्स 416.67 अंक उछलकर 86,026.18 अंक के अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 27 सितंबर, 2024 को सेंसेक्‍स 85,978.25 अंक पर पहुंचा था। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 101.65 अंक बढ़कर 26,306.95 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

फिलहाल सेंसेक्‍स 400.86 अंक यानी 0.47 फीसदी की उछाल के साथ 86,010.37 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 78.10 अंक यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 26,283.40 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे, जबकि इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में गिरावट है।

DOON
विज्ञापन

उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले 30 शेयरों पर आधारित बीएसई का सेंसेक्स 1022.50 अंक यानी 1.21 फीसदी चढ़कर 85,609.51 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 320.50 अंक यानी 1.24 फीसदी बढ़कर 26,205.30 पर बंद हुआ था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें