Breaking News

प्रधानमंत्री के आह्वान पर मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने अपनाई ईंधन बचत की पहल

खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 12 मई (हि.स.)। बिहार सरकार के खान-भूतत्व एवं कला-संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर ईंधन बचत एवं संसाधनों के संयमित उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

SHAILFORD
विज्ञापन

मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने निर्णय लिया है कि वे अपने सरकारी कार्यों के लिए केवल एक ही सरकारी वाहन का उपयोग करेंगे।

SHARDA
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देशहित में ऊर्जा संरक्षण आज समय की आवश्यकता है और प्रत्येक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक को इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकारी संसाधनों का मितव्ययी उपयोग प्रशासनिक जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के भीतर दूर-दराज के क्षेत्रों की यात्रा के दौरान जहां रेल सेवा उपलब्ध होगी, वहां वे ट्रेन से ही यात्रा करना प्राथमिकता देंगे। इससे न केवल इंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी पहलें ही बड़े परिवर्तन का आधार बनती हैं। यदि जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करें, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा होगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने राज्य के लोगों से भी अपील की कि वे दैनिक जीवन में ईंधन एवं ऊर्जा की बचत को अपनी आदत का हिस्सा बनाएं और पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सहभागी बनें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें