Breaking News

18वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुआ लोदीपुर चिरांद, स्व० रणधीर को दी श्रद्धांजलि

Chhapra: सारण जिले के लोदीपुर चिरांद गांव में शनिवार को स्वर्गीय रणधीर की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भावनात्मक माहौल के बीच मनाई गई। गांव स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर परिजनों, ग्रामीणों एवं समर्थकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरे गांव का वातावरण गमगीन हो उठा।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रणधीर अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। बचपन से ही उनका स्वभाव मिलनसार और समाजसेवा के प्रति समर्पित था, जिसके कारण वे गांव और आसपास के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके असमय निधन ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था।

जानकारी के अनुसार, 18 वर्ष पूर्व लोकसभा मतगणना में शामिल होने के लिए जाते समय एक सड़क दुर्घटना में उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया था।

DOON
विज्ञापन

पुण्यतिथि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रणधीर भले आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन समाज के प्रति उनका समर्पण और उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। गांव में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा नई पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य कर रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें