Breaking News

नेपाल : बालेन्द्र सरकार के खिलाफ छात्र संगठनों का प्रदर्शन

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू एक व्यक्ति के दिनदहाड़े आत्महत्या किए जाने के मामला तुल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में काठमांडू में छात्र संगठनों ने रविवार सुबह से ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

काठमांडू के मैतीघर मण्डला में कई छात्र संगठनों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन मुगु जिले के 25 वर्षीय गणेश नेपाली की मौत के विरोध में किया गया, जिन्होंने स्वयं को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया था और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

RC Jewellers
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने जब मैतीघर से आगे मार्च करने की कोशिश की, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की हुई।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि, थोड़ी देर की तनातनी के बाद स्थिति सामान्य हो गई। गणेश नेपाली ने शुक्रवार को काठमांडू के ही त्रिपुरेश्वर स्थित पासपोर्ट विभाग के बाहर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी।इस घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें काठमांडू महानगर पुलिस और गणेश नेपाली के बीच उनकी मोटरसाइकिल पर लगाए गए व्हील लॉक को लेकर विवाद होता दिखाई दे रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि महानगर पुलिस ने नेपाली के मोटरसाइकिल पर बैठे रहने के दौरान ही उस पर व्हील लॉक लगा दिया था।nइसके बाद जब महानगर के कर्मचारी मोटरसाइकिल को वाहन में लादने लगे, तभी नेपाली ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे नेपाली को तत्काल वीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरकार उन्हें बेहतर उपचार के लिए भारत भेजने की तैयारी कर रही थी, लेकिन गंभीर जलने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें