Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए जदयू के सात सांसद बने प्रस्तावक

पटना: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मौजूद रहेंगे. एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए जदयू के सात सांसद प्रस्तावक भी बनेंगे. इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अलावा, तिलेश्वर कामति, डॉ आलोक सुमन, चंद्रेश्वर चंद्रवंशी,संतोष कुशवाहा और दुलालचंद गोस्वामी के नाम हैं. श्री सिंह ने इसकी जानकारी दी.

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होने के लिए जदयू अध्यक्ष ललन सिंह गुरुवार की देर शाम दिल्ली पहुंच गये. जदयू के अलावा केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के अलावा उनकी पार्टी रालोजपा के भी चार सांसद प्रस्तावक बनेंगे. बिहार भाजपा से उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के नामांकन के दौरान मौजूद रहने की सूचना है. द्रौपदी मुर्मू को बिहार से आने लोजपा रामविलास के सांसद चिराग पासवान ने भी समर्थन देने की घोषणा की है.

Exit mobile version