भागलपुर, 03 जनवरी (हि.स.)। जिले के कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराचक्की गांव में शनिवार को महज 150 के बकाया को लेकर दबंगों द्वारा एक ही परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। Saran Teachers’ Constituency | बगहा में शिक्षकों से मिले डॉ. राहुल राज, कहा– शिक्षक सम्मान और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी घायलों की पहचान शिवनारायण पासवान, उनके पुत्र सूरज कुमार पासवान तथा बिहारी लाल कुमार के रूप में की गई है। सभी घायल गोरा चक्की गांव, थाना कजरैली, जिला भागलपुर के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि गांव में ही शिवनारायण पासवान की चाय–सिगरेट की दुकान है। इसी गांव के एक ही परिवार के करीब 10 से 15 लोग एक साथ दुकान पर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर शिवनारायण पासवान और उनके परिवार के बच्चों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल हमले में सभी को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस हमले का कारण 150 रुपया का बकाया है। बताया गया कि इसी विवाद को लेकर तीन महीने पहले भी कजरैली थाना में मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आरोपियों का मनोबल बढ़ गया और उन्होंने दोबारा इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री दीपक प्रकाश बने एमएलसी, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर, 03 जनवरी (हि.स.)। जिले के कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराचक्की गांव में शनिवार को महज 150 के बकाया को लेकर दबंगों द्वारा एक ही परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घायलों की पहचान शिवनारायण पासवान, उनके पुत्र सूरज कुमार पासवान तथा बिहारी लाल कुमार के रूप में की गई है। सभी घायल गोरा चक्की गांव, थाना कजरैली, जिला भागलपुर के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि गांव में ही शिवनारायण पासवान की चाय–सिगरेट की दुकान है।
विज्ञापन
इसी गांव के एक ही परिवार के करीब 10 से 15 लोग एक साथ दुकान पर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर शिवनारायण पासवान और उनके परिवार के बच्चों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
हमले में सभी को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस हमले का कारण 150 रुपया का बकाया है। बताया गया कि इसी विवाद को लेकर तीन महीने पहले भी कजरैली थाना में मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आरोपियों का मनोबल बढ़ गया और उन्होंने दोबारा इस वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ