धर्मशाला, 10 मई (हि.स.)। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम की खूबसूरत वादियों में सोमवार को पंजाब किंग्स इलेवन और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। धर्मशाला में होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से महत्वपूर्ण है। पंजाब किंग्स इलेवन की टीम फिलहाल 10 मैचों में 6 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है और प्लेऑफ के काफी करीब है। वहीं, दिल्ली 11 मैचों में केवल 4 जीत के साथ आठवें स्थान पर संघर्ष कर रही है और उसके लिए अब हर मैच ‘करो या मरो’ जैसा है। ऐसे में कल सोमवार को होने वाले इस मुकाबले में जीत दर्ज करना दोनों ही टीमों के लिए काफी मायने रखता है। धर्मशाला पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड है ऑफ ऐसे में वह यहां की परिस्थितियों का जरूर फायदा उठाना चाहेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी यहां पिछले सीजन में मैच खेल चुकी है और उनके पास भी इस मैदान के बारे काफी कुछ तुजुर्बा है। कुल मिलाकर कल देर शाम होने वाले इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी वहीं अगर धर्मशाला की पिच की बात करें तो आमतौर पर तेज गेंदबाजों को मदद देती है, खासकर मैच की शुरुआत में। हालांकि, ऊँचाई और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर भी बनते हैं। शाम के समय ओसएक बड़ा फैक्टर हो सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। आईपीएल में दिल्ली पर भारी रहा है पंजाब आईपीएल मुकाबलों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मैचों में पंजाब किंग्स ने 19 और दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मैच जीते हैं। इस सीजन की पिछली भिड़ंत में भी पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया था। हालांकि धर्मशाला में यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है। दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच हारकर धर्मशाला पंहुची हैं। दिल्ली को बीते 8 मई को हुए मुकाबले में उनके ही घर पर कोलकाता नाईट राइडर की टीम ने आठ विकेट से बड़ी मात दी है। ऐसे में अब उनका आत्मविश्वास जरूर डगमगाया है। हालांकि पंजाब की भी हालत कुछ ऐसी ही है। टूर्नामेंट के शुरुआत में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले छह मैच जीतने वाली पंजाब की टीम पिछले लगातार तीन मैच हार चुकी है। ऐसे में वह भी धर्मशाला के इस मुकाबले में अपनी जीत का सिलसिला दोबारा शुरू करना चाहेगी। पंजाब यहां तीन मुकाबले खेलने वाली है और वह चाहेगी की सभी मैच जीतकर घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाया जाए। लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड पॉइंट टेबल में पंजाब तीसरे और दिल्ली आठवें स्थान पर वहीं अगर बात पॉइंट टेबल की करें तो पंजाब की स्थिति काफी बेहतर है। पंजाब की टीम पॉइंट टेबल में अभी तक दूसरे स्थान पर बनी हुई है जबकि दिल्ली की स्थिति काफी खराब है। लगातार मैच हारने के चलते वह आठवें स्थान पर लुढ़क गई है। कतर फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
धर्मशाला, 10 मई (हि.स.)। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम की खूबसूरत वादियों में सोमवार को पंजाब किंग्स इलेवन और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। धर्मशाला में होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स इलेवन की टीम फिलहाल 10 मैचों में 6 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है और प्लेऑफ के काफी करीब है। वहीं, दिल्ली 11 मैचों में केवल 4 जीत के साथ आठवें स्थान पर संघर्ष कर रही है और उसके लिए अब हर मैच ‘करो या मरो’ जैसा है। ऐसे में कल सोमवार को होने वाले इस मुकाबले में जीत दर्ज करना दोनों ही टीमों के लिए काफी मायने रखता है। धर्मशाला पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड है ऑफ ऐसे में वह यहां की परिस्थितियों का जरूर फायदा उठाना चाहेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी यहां पिछले सीजन में मैच खेल चुकी है और उनके पास भी इस मैदान के बारे काफी कुछ तुजुर्बा है। कुल मिलाकर कल देर शाम होने वाले इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है।
वहीं अगर धर्मशाला की पिच की बात करें तो आमतौर पर तेज गेंदबाजों को मदद देती है, खासकर मैच की शुरुआत में। हालांकि, ऊँचाई और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर भी बनते हैं। शाम के समय ओसएक बड़ा फैक्टर हो सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
विज्ञापन
आईपीएल में दिल्ली पर भारी रहा है पंजाब
आईपीएल मुकाबलों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मैचों में पंजाब किंग्स ने 19 और दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मैच जीते हैं। इस सीजन की पिछली भिड़ंत में भी पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया था। हालांकि धर्मशाला में यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है। दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच हारकर धर्मशाला पंहुची हैं। दिल्ली को बीते 8 मई को हुए मुकाबले में उनके ही घर पर कोलकाता नाईट राइडर की टीम ने आठ विकेट से बड़ी मात दी है। ऐसे में अब उनका आत्मविश्वास जरूर डगमगाया है। हालांकि पंजाब की भी हालत कुछ ऐसी ही है। टूर्नामेंट के शुरुआत में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले छह मैच जीतने वाली पंजाब की टीम पिछले लगातार तीन मैच हार चुकी है। ऐसे में वह भी धर्मशाला के इस मुकाबले में अपनी जीत का सिलसिला दोबारा शुरू करना चाहेगी। पंजाब यहां तीन मुकाबले खेलने वाली है और वह चाहेगी की सभी मैच जीतकर घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाया जाए।
पॉइंट टेबल में पंजाब तीसरे और दिल्ली आठवें स्थान पर
वहीं अगर बात पॉइंट टेबल की करें तो पंजाब की स्थिति काफी बेहतर है। पंजाब की टीम पॉइंट टेबल में अभी तक दूसरे स्थान पर बनी हुई है जबकि दिल्ली की स्थिति काफी खराब है। लगातार मैच हारने के चलते वह आठवें स्थान पर लुढ़क गई है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।