नई दिल्ली, 05 मार्च (हि.स.)। न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलेन ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 33 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक है। एलेन ने नाबाद 100 रन की पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड को 170 रन का लक्ष्य सिर्फ 12.5 ओवर में ही हासिल करा दिया। अपनी तूफानी पारी में उन्होंने 10 चौके और आठ छक्के लगाए। इससे पहले टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक बनाया था। बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन फिन एलेन का 33 गेंदों का शतक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक भी है। उन्होंने नामीबिया के जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के रिकॉर्ड की बराबरी की। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने 27 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक 1. फिन एलेन (न्यूजीलैंड) – 33 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2026 जलालपुर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने लोकसभा में उठाया मुद्दा 2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 47 गेंद बनाम इंग्लैंड, 2016 3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 50 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2007 4. ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) – 51 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2012 Har Ghar Tiranga | समाहरणालय परिसर से निकली तिरंगा साइकिल रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर 5. राइली रोसो (दक्षिण अफ्रीका) – 52 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2022
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
नई दिल्ली, 05 मार्च (हि.स.)। न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलेन ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 33 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक है।
विज्ञापन
एलेन ने नाबाद 100 रन की पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड को 170 रन का लक्ष्य सिर्फ 12.5 ओवर में ही हासिल करा दिया। अपनी तूफानी पारी में उन्होंने 10 चौके और आठ छक्के लगाए।
विज्ञापन
इससे पहले टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक बनाया था।
फिन एलेन का 33 गेंदों का शतक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक भी है। उन्होंने नामीबिया के जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के रिकॉर्ड की बराबरी की। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने 27 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।