Breaking News

सारण में फर्जी IAS गिरफ्तार, जिलाधिकारी से मिलने पहुँचा था युवक

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण में फर्जी आईएएस बनकर अधिकारियों से मिलने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जिला सूचना जनसम्पर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को आईएएस अधिकारी बताकर जिलाधिकारी से मिलने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। उक्त व्यक्ति ने प्रतिनियुक्त आदेशपाल को अपना नाम रीतेश कुमार, पिता कृष्णा पंडित, ग्राम बसाढ़ी, थाना छपरा मुफस्सिल बताया तथा यह दावा किया कि वह वर्तमान में मेरठ में आईएएस पद पर पदस्थापित है।

SHARDA
विज्ञापन

आदेशपाल द्वारा उसे जिलाधिकारी से मिलने हेतु कार्यालय प्रकोष्ठ के भीतर भेजा गया। जिलाधिकारी द्वारा पहचान पत्र की मांग किए जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और अनभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद की गई पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह किसी भी प्रकार से आईएएस अथवा अन्य किसी सरकारी पद पर पदस्थापित नहीं है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पूछताछ के क्रम में उसने यह भी बताया कि वह लोगों पर प्रभाव जमाने के उद्देश्य से स्वयं को आईएएस अधिकारी बताकर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों से मिलता रहा है। यदि उसके माध्यम से किसी व्यक्ति का कार्य हो जाता है तो वह उसके एवज में संबंधित व्यक्ति से मोटी रकम वसूल करता है। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से राशि वसूलने का यह कृत्य दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध टाउन थाना में संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें