Breaking News

बाईपास परियोजनाओं में मुआवजा भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

सारण, 28 नवंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी अमन समीर ने शुक्रवार को जिले में चल रही महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैठक में गड़खा बाईपास, परसा बाईपास, अमनौर बाईपास, रिविलगंज बाईपास और रिविलगंज – विशुनपुरा बाईपास के निर्माण कार्यों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई।

SHARDA
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमन समीर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन मौजों राजस्व ग्रामों में वर्तमान में पथ निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है, वहाँ एक सप्ताह के अंदर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग तत्काल समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराएँ ताकि परियोजनाएँ समय पर पूरी हो सकें।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुआवजा भुगतान की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की और इस प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय पर मुआवजा मिलने से न केवल भू-अर्जन की प्रक्रिया सुगम होगी बल्कि स्थानीय लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, सोनपुर / छपरा के साथ-साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित अंचलाधिकारी भी जुड़े रहे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

जिलाधिकारी का यह निर्देश सारण जिले में आधारभूत संरचना के विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन इन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से जुट गया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें