⚡
Breaking News

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक

3 Min Read

पटना, 26 सितंबर (हि.स.)। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न विषयों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में हुई। बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी शामिल हुए। इस दौरान सीमा सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोच्च जिम्मेदारी है। भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा और सीमा प्रबंधन व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने एसएसबी, बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज, नकली मुद्रा, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। सीमावर्ती बैंकों में नकली नोटों की पहचान के लिए आवश्यक मशीनें उपलब्ध कराने तथा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और फर्जी अथवा संदिग्ध बैंक खातों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

DOON
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के ‘नशा मुक्त भारत 2029’ के लक्ष्य के अनुरूप मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा, ताकि सीमा क्षेत्र से नशीले पदार्थों की आवाजाही रोकी जा सके।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की केंद्रीय सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों के साथ नियमित मासिक समन्वय बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। सीमावर्ती क्षेत्रों में गैर-पंजीकृत धार्मिक स्थलों की पहचान कर प्रचलित कानून एवं नियमों के अनुसार कार्रवाई तथा शिक्षा सुविधाओं में सुधार पर भी जोर दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए सभी एजेंसियां सतर्कता, सूचना साझा करने और समन्वित कार्रवाई के साथ काम करें। संवेदनशील क्षेत्रों में सूचना तंत्र मजबूत रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, विशेष शाखा के पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन समेत विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। संबंधित केंद्रीय एजेंसियों के वरीय पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जुड़े।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕