डिब्रुगढ़–गोमती नगर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 30 जनवरी से वाराणसी, 22 जनवरी 2026: गाड़ी संख्या 15949/15950 डिब्रुगढ़–गोमती नगर–डिब्रुगढ़ अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस अब नियमित चलेगी। यह ट्रेन डिब्रुगढ़ से 30 जनवरी 2026 तथा गोमती नगर से 01 फरवरी 2026 से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 15949 डिब्रुगढ़–गोमती नगर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को डिब्रुगढ़ से 21.00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 13.30 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा (02.50 बजे), सीवान, गोरखपुर, अयोध्या कैंट सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 15950 गोमती नगर–डिब्रुगढ़ अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को गोमती नगर से 18.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 12.40 बजे डिब्रुगढ़ पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन छपरा स्टेशन पर सुबह 05.20 बजे पहुंचेगी। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी 20 कोच लगाए जाएंगे रेलवे के अनुसार इस अमृत भारत ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 07 शयनयान श्रेणी, 10 साधारण द्वितीय श्रेणी, 02 एस.एल.आर.डी. तथा 01 पेंट्रीकार शामिल हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस अत्याधुनिक एवं किफायती रेल यात्रा की नई परिकल्पना का प्रतीक है। यह स्वदेशी ट्रेन कवच प्रणाली, सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब, ईपी-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम, सील्ड गैंगवे एवं वैक्यूम एवैक्यूएशन सिस्टम जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से युक्त है। लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय साथ ही इसमें दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय, फास्ट चार्जिंग पोर्ट और पेंट्री कार की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। कतर फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
डिब्रुगढ़–गोमती नगर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 30 जनवरी से
वाराणसी, 22 जनवरी 2026: गाड़ी संख्या 15949/15950 डिब्रुगढ़–गोमती नगर–डिब्रुगढ़ अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस अब नियमित चलेगी। यह ट्रेन डिब्रुगढ़ से 30 जनवरी 2026 तथा गोमती नगर से 01 फरवरी 2026 से संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 15949 डिब्रुगढ़–गोमती नगर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को डिब्रुगढ़ से 21.00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 13.30 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा (02.50 बजे), सीवान, गोरखपुर, अयोध्या कैंट सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
वापसी में गाड़ी संख्या 15950 गोमती नगर–डिब्रुगढ़ अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को गोमती नगर से 18.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 12.40 बजे डिब्रुगढ़ पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन छपरा स्टेशन पर सुबह 05.20 बजे पहुंचेगी।
रेलवे के अनुसार इस अमृत भारत ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 07 शयनयान श्रेणी, 10 साधारण द्वितीय श्रेणी, 02 एस.एल.आर.डी. तथा 01 पेंट्रीकार शामिल हैं।
विज्ञापन
अमृत भारत एक्सप्रेस अत्याधुनिक एवं किफायती रेल यात्रा की नई परिकल्पना का प्रतीक है। यह स्वदेशी ट्रेन कवच प्रणाली, सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब, ईपी-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम, सील्ड गैंगवे एवं वैक्यूम एवैक्यूएशन सिस्टम जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से युक्त है।
साथ ही इसमें दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय, फास्ट चार्जिंग पोर्ट और पेंट्री कार की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।