मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़), 19 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान बनाए रखा। इससे पहले दिन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने मुल्लांपुर स्टेडियम में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए, जो इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। जवाब में लखनऊ की टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी। पंजाब की पारी की शुरुआत खराब रही और टीम ने 3 रन पर ही प्रभसिमरन सिंह के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 182 रन की बड़ी साझेदारी की। प्रियांश ने 93 रन और कोनोली ने 87 रन बनाए। अमेरिकी सेना का ईरान के रडार ठिकानों पर हमला, कुवैत-बहरीन में मिसाइल अलर्ट अंत में नेहल वाधेरा (13), शशांक सिंह (17) और मार्कस स्टोयनिस (29) की तेज पारियों ने टीम को 250 के पार पहुंचाया। लखनऊ की ओर से एम सिद्धार्थ ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव को एक-एक सफलता मिली। 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत तेज रही और टीम ने 10 ओवर में 100 रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि ऐडन मार्करम (42), मिचेल मार्श (40) और आयुष बडोनी (35) ने योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। छपरा जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल बरामद गेंदबाजी में मार्को यानसन ने 2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट झटका। इस जीत के साथ पंजाब 11 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि लखनऊ लगातार तीसरी हार के बाद आठवें स्थान पर है। अहमदाबाद में 28.94 लाख की फर्जी करेंसी बरामद, छह गिरफ्तार गिरफ्तार
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़), 19 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान बनाए रखा। इससे पहले दिन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया था।
विज्ञापन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने मुल्लांपुर स्टेडियम में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए, जो इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। जवाब में लखनऊ की टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी।
1 / 3
विज्ञापन
पंजाब की पारी की शुरुआत खराब रही और टीम ने 3 रन पर ही प्रभसिमरन सिंह के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 182 रन की बड़ी साझेदारी की। प्रियांश ने 93 रन और कोनोली ने 87 रन बनाए।
अंत में नेहल वाधेरा (13), शशांक सिंह (17) और मार्कस स्टोयनिस (29) की तेज पारियों ने टीम को 250 के पार पहुंचाया। लखनऊ की ओर से एम सिद्धार्थ ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव को एक-एक सफलता मिली।
1 / 2
विज्ञापन
255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत तेज रही और टीम ने 10 ओवर में 100 रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि ऐडन मार्करम (42), मिचेल मार्श (40) और आयुष बडोनी (35) ने योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।