Breaking News

जदयू नेता निशांत कुमार ने हरिहरनाथ मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

1 Min Read
विज्ञापन

पटना, 07 अप्रैल (हि.स.)। जदयू नेता निशांत कुमार साेनपुर पहुंचे। यहां के ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में मंगलवार काे उन्हाेंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और बाबा हरिहरनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ कई समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। निशांत के मंदिर में पहुंचते ही लाेगाें की भीड़ जुट गयी। पूजा-अर्चनाके बाद पत्रकाराें से बात करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से लगातार इस मंदिर में आ रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी वे बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है।

विज्ञापन

पिता नीतीश कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए इस दाैरान वह भावुक हाे उठे। उन्हाेंने कहा कि बिहार की जनता उनके पिताजी के कामों को हमेशा याद रखेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में जनता ने जिस तरह सम्मान दिया है, वह आगे भी जारी रहेगा।मंदिर परिसर पहुंचे से पूर्व वहां मौजूद समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें