वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी तेहरान, 03 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने शुक्रवार काे दावा किया कि उसने अमेरिका और इजराइल के ठिकानों पर माैजूद रडार सिस्टम, नौसैनिक उपकरणों एवं हवाई अड्डों को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला कर नष्ट कर दिया है। हालांकि, इन दावों की अमेरिका ने पुष्टि नहीं की है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान ईरान के सरकारी समाचार मीडिया संगठन प्रेसईडी ने आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग के हवाले से बताया कि ईरानी नौसेना और एयरोस्पेस फोर्स ने शुक्रवार सुबह बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमलों में फिलिस्तीनी इलाकों में मौजूद अमेरिकी आतंकवादियों के रडार सिस्टम और नौसैनिक उपकरणों को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस नौसैनिक अभियान के पहले चरण में शुवाइख बंदरगाह पर अमेरिकी एम्फीबियस लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी जहाजों के जमावड़े को बैलिस्टिक मिसाइलों से नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा बहरीन में जबल अल दुखान रडार साइट पर तैनात एआर-327 लंबी दूरी के हवाई रडार को ड्रोन हमले से निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया। अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन एयरोस्पेस फोर्स ने शुक्रवार सुबह और गुरुवार रात में दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इससे दक्षिण-पूर्वी हाइफा में माैजूद इजराइली एफ-16 लड़ाकू स्क्वाड्रनों का ठिकाना, रमत डेविड हवाई अड्डा पूरी तरह तबाह हो गया। इसके साथ ही तेल अवीव और ‘खोर्रमशहर को भी निशाना बनाया गया। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त हमला शुरु किया था। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता सैयद अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की माैत हाे गई थी। इसके जवाब में ईरान लगातार मिसाइलों और ड्रोनों के जरिए इज़राइली सैन्य और रणनीतिक ठिकानों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
तेहरान, 03 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने शुक्रवार काे दावा किया कि उसने अमेरिका और इजराइल के ठिकानों पर माैजूद रडार सिस्टम, नौसैनिक उपकरणों एवं हवाई अड्डों को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला कर नष्ट कर दिया है। हालांकि, इन दावों की अमेरिका ने पुष्टि नहीं की है।
ईरान के सरकारी समाचार मीडिया संगठन प्रेसईडी ने आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग के हवाले से बताया कि ईरानी नौसेना और एयरोस्पेस फोर्स ने शुक्रवार सुबह बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमलों में फिलिस्तीनी इलाकों में मौजूद अमेरिकी आतंकवादियों के रडार सिस्टम और नौसैनिक उपकरणों को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस नौसैनिक अभियान के पहले चरण में शुवाइख बंदरगाह पर अमेरिकी एम्फीबियस लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी जहाजों के जमावड़े को बैलिस्टिक मिसाइलों से नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा बहरीन में जबल अल दुखान रडार साइट पर तैनात एआर-327 लंबी दूरी के हवाई रडार को ड्रोन हमले से निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया।
एयरोस्पेस फोर्स ने शुक्रवार सुबह और गुरुवार रात में दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इससे दक्षिण-पूर्वी हाइफा में माैजूद इजराइली एफ-16 लड़ाकू स्क्वाड्रनों का ठिकाना, रमत डेविड हवाई अड्डा पूरी तरह तबाह हो गया। इसके साथ ही तेल अवीव और ‘खोर्रमशहर को भी निशाना बनाया गया।
उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त हमला शुरु किया था। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता सैयद अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की माैत हाे गई थी। इसके जवाब में ईरान लगातार मिसाइलों और ड्रोनों के जरिए इज़राइली सैन्य और रणनीतिक ठिकानों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ