Breaking News

अररिया-किशनगंज में बोले सम्राट चौधरी-एनडीए सरकार बिना भेदभाव कर रही है सबका विकास

4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 11 मार्च (हि.स.)। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सबका साथ, सबका विकास ध्येय से बिना किसी भेदभाव काम कर रही है। सरकार ने वोट देने या न देने के आधार पर कभी भेदभाव नहीं किया। सबको बिजली, पानी और राशन उपलब्ध कराया। न्याय के साथ विकास करना और सभी वर्गों का कल्याण किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया पहुंचे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अररिया कॉलेज में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मंगलवार काे वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट निर्माण का टेंडर जारी किया गया है और आज बीरपुर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भी टेंडर जारी हो गया है। उन्होंने घोषणा की कि अररिया जिले के फारबिसगंज में भी जल्द एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पटना से अररिया आने में पूरा दिन लगता था, लेकिन अब यह दूरी तीन से चार घंटे में तय होती है। उन्होंने कहा कि एक समय बिहार में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी कमी थी। अररिया के लोग इलाज के लिए नेपाल या पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जाते थे, जबकि अब यहां लोगों का यही इलाज हो रहा है। अररिया में मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण किया जा रहा है।

सम्राट चौधरी ने कहा 2005 से पहले गांवों में पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल पाती थी, आज राज्य में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। तब बिहार में केवल 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे, अब बढ़कर 2 करोड़ 16 लाख हैं। उन्हें 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है जिसके बाद करीब 88 प्रतिशत उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य आ रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के बाद अब सरकार का मुख्य फोकस रोजगार और उद्योगों के विकास पर है। उन्होंने बताया कि बिहार की औद्योगिक विरासत को फिर से जीवित करने के लिए सेमीकंडक्टर नीति, औद्योगिक कॉरिडोर, डिफेंस कॉरिडोर और आईटी सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को राज्य में ही रोजगार मिल सके।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित कृषि मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में जब एनडीए सरकार बनी थी, तब बिहार में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति कमजोर थी। उस समय राज्य में करीब आठ हजार किलोमीटर सड़क थी, जो आज बढ़कर लगभग डेढ़ लाख किलोमीटर हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी से गोरखपुर तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है। ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। कोशी-मेची लिंक और ब्रह्मपुत्र के पानी के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था विकसित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि किशनगंज में अनानास और ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार काम कर रही है। एनडीए सरकार जीसीसी और सेमीकंडक्टर के बाद चाय नीति भी बनाई जाएगी। उद्योगों के विस्तार से आने वाले वर्षों में बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

श्री चौधरी ने एकबार फिर दोहराया की बिहार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में तेजी विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें