पटना, 19 फरवरी (हि.स.)। पटना उच्च न्यायालय ने गुरुवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत पक्ष-विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है। उच्च न्यायालय ने चुनावी हलफनामे में कथित गलत जानकारी और अनियमितता के आरोपों पर जवाब मांगा है। मामले को गंभीर मानते हुए न्यायालय ने निर्धारित समय में स्पष्टीकरण दाखिल करने का निर्देश दिया है। विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों ने याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि विजयी उम्मीदवारों ने नामांकन के दौरान शपथपत्र में तथ्य छिपाए। कुछ मामलों में मतदान प्रक्रिया में अनियमितता का भी आरोप लगाया गया है। इन्हीं आरोपों के आधार पर उच्च न्यायालय में चुनाव याचिकाएं दायर की गईं। प्रारंभिक सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने सभी विधायकों को नोटिस जारी किया। अब कोर्ट में दाखिल जवाब और दस्तावेजों के आधार पर आगे की सुनवाई होगी। नगर निगम सभागार बना अखाड़ा, पिछले साल का हिसाब मांगने पर बढ़ा विवाद, बजट बैठक में जमकर हंगामा नोटिस पाने वालों में ऊर्जा सह-वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव का नाम भी शामिल है। पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और विधायक चेतन आनंद को भी जवाब देना होगा। इसके अलावा गया जिले के गोह से विधायक अमरेंद्र प्रसाद का नाम भी सूची में है। सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों के विधायक शामिल हैं। अगली सुनवाई में इन सभी के जवाबों पर न्यायालय विचार करेगा। फिलहाल मामला उच्च न्यायालय में लंबित है और सभी विधायकों से जवाब मांगा गया है। उपेन्द्र कुशवाहा फिर बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी पहचान: नालंदा की बावन बूटी, गया स्टोन क्राफ्ट और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को मिला GI टैग
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 19 फरवरी (हि.स.)। पटना उच्च न्यायालय ने गुरुवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत पक्ष-विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है। उच्च न्यायालय ने चुनावी हलफनामे में कथित गलत जानकारी और अनियमितता के आरोपों पर जवाब मांगा है। मामले को गंभीर मानते हुए न्यायालय ने निर्धारित समय में स्पष्टीकरण दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों ने याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि विजयी उम्मीदवारों ने नामांकन के दौरान शपथपत्र में तथ्य छिपाए। कुछ मामलों में मतदान प्रक्रिया में अनियमितता का भी आरोप लगाया गया है। इन्हीं आरोपों के आधार पर उच्च न्यायालय में चुनाव याचिकाएं दायर की गईं। प्रारंभिक सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने सभी विधायकों को नोटिस जारी किया। अब कोर्ट में दाखिल जवाब और दस्तावेजों के आधार पर आगे की सुनवाई होगी।
नोटिस पाने वालों में ऊर्जा सह-वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव का नाम भी शामिल है। पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और विधायक चेतन आनंद को भी जवाब देना होगा। इसके अलावा गया जिले के गोह से विधायक अमरेंद्र प्रसाद का नाम भी सूची में है। सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों के विधायक शामिल हैं। अगली सुनवाई में इन सभी के जवाबों पर न्यायालय विचार करेगा। फिलहाल मामला उच्च न्यायालय में लंबित है और सभी विधायकों से जवाब मांगा गया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ