Breaking News

सारण जिला क्रिकेट टीम चयन के लिए आवेदन 8 जनवरी से शुरू

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

सारण, 04 जनवरी (हि.स.)। छपरा जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रामराज चौक स्थित कार्यालय में संपन्न हुई।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इंदु कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी सत्र के लिए जिला क्रिकेट टीम के चयन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई और कई ठोस निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने जिला लीग के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया। अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 और सीनियर वर्ग के लीग मैचों का समापन हो चुका है। अब इन मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के पास जिला टीम में जगह बनाने का सुनहरा अवसर है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को औपचारिक रूप से आवेदन करना होगा।

संघ ने आवेदन के लिए 8 से 12 जनवरी 2026 तक राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का समय निर्धारित किया है, आवेदन फॉर्म वितरण और जमा करने की जिम्मेदारी कैसर अनवर को सौंपी गई है। संघ ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया है कि जो खिलाड़ी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना फॉर्म जमा नहीं करेंगे, उनके नाम पर चयन हेतु किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में उज्जवल मिश्रा, धर्मंजय कुमार उर्फ डबलू, संजय कुमार उर्फ राहुल एवं कैसर अनवर भौतिक रूप से उपस्थित रहे। वहीं, नीलम कुमारी और श्वेता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जिला टीम में शामिल होने के इच्छुक सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते राजेंद्र स्टेडियम पहुंचकर अपना फॉर्म प्राप्त करें और उसे भरकर जमा कर दें ताकि चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में भाग ले सकें।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें