Breaking News

नीतीश आज फिर संभालेंगे बिहार की कमान, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी रहेंगे मौजूद

CT DESK
1 Min Read

पटना, 20 नवंबर (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार आज यहां गांधी मैंदान में 10वीं बार शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11ः30 बजे शुरू होगा।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह व अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। नीतीश कुमार के साथ ही भाजपा के हिस्से से दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार की राजनीति के इतिहास में नया अध्याय भी जोड़ेंगे। वो गांधी मैदान में किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे।

SHARDA
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। एसपीजी, एनएसजी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीमों ने गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हजारों लोगों के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए हैं। गांधी मैदान में तैयार किए गए शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर लगभग एक लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें