⚡
Breaking News

बिहार एमएलसी चुनाव: बिहार विधानपरिषद की 08 सीटों पर मतदान जारी

3 Min Read

पटना, 23 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए शुक्रवार सुबह से मतदान जारी है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की 4-4 सीटों के लिए मत डाले जा रहे हैं। जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें पटना, दरभंगा और तिरहुत की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावे कोसी की स्नातक और सारण की शिक्षक सीट शामिल है।

SHAILFORD
विज्ञापन

बिहार एमएलसी चुनाव में सुबह 10 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 5.86 प्रतिशत, वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11.08 फीसदी मतदान

j alankar
विज्ञापन

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल : 5.86 प्रतिशत मतदान

DOON
विज्ञापन

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र : 5.50प्रतिशत

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र : 4.81 प्रतिशत

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र : 8 प्रतिशत

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र : 5.14 प्रतिशत

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल : 11.08 प्रतिशत मतदान

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : 12.88 प्रतिशत

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : 13.56 प्रतिशत

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : 5.88 प्रतिशत

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : 12 प्रतिशत

पटना के करबिगहिया के पास से जनसुराज उम्मीदवार डॉ अनुज सिंह के समर्थक छोटू सिंह को एसटीएफ और सेल की टीम ने डिटेन किया है। छोटू सिंह का आरोप है कि वह गाड़ी से जा रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया। फिलहाल उन्हें जक्कनपुर थाना में रखा गया है। उन्होंने इसे जानबूझकर की गई कार्रवाई बताया है। जक्कनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के लिए उन्हें थाने लाया गया है।

बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने पटना के मिलर हाई स्कूल में स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान किया। अशोक चौधरी ने शिक्षक निर्वाचन के प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार के यहां रात में हुई पुलिसिया कार्रवाई के सवाल पर साधी चुप्पी।

सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा जिसमें 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। 533000 मतदाता 933 बूथ पर अपना-अपना वोट डाल रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चार सीटों पर कल 90 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 598 बूथ बनाए गए हैं जिसमें 492594 मतदाता है इसमें 386199 पुरुष मतदाता और 146611 महिला मतदाता है।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चार सीटों पर 60 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं । इसके लिए 335 बूथ बनाए गए हैं और 40253 मतदाता सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 11719 वोटर हैं जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87583 वाटर है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕