⚡
Breaking News

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान, जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

4 Min Read

Chhapra: बिहार विधान परिषद की सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार 23 अक्टूबर को मतदान होगा। सारण जिले के सभी 20 मतदान केंद्रों पर प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया के प्रभावी अनुश्रवण, विधि-व्यवस्था के संधारण तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के उद्देश्य से जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सारण द्वारा ज्ञापांक 9611(सी), दिनांक 18 अक्टूबर 2026 के माध्यम से आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

जिले के सभी 20 मतदान केंद्र विभिन्न प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों तथा संबंधित सरकारी भवनों में निर्धारित किए गए हैं। इनमें डीसीएलआर सदर छपरा का कार्यालय कक्ष, एकमा, मांझी, रिविलगंज, बनियापुर, लहलादपुर, गड़खा, परसा, नगरा, मकेर, जलालपुर, मढ़ौरा, मशरक, तरैया, पानापुर, इसुआपुर, अमनौर, सोनपुर, दिघवारा एवं दरियापुर के अंचलाधिकारियों के कार्यालय शामिल हैं। मतदान केंद्रों को क्रमांक 79 से 98 तक निर्धारित किया गया है।

j alankar
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष दिनांक 22 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक कार्यरत रहेगा। मतदान के दिन सभी मतदान दलों के मतदान सामग्री के साथ निर्धारित संग्रहण केंद्र पर पहुंचने तक नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06152-242444 पर निर्वाचन संबंधी सूचनाएं एवं शिकायतें प्राप्त की जा सकेंगी। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी के रूप में प्रमोद कुमार पाण्डेय, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), सारण तथा पुलिस समन्वय के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

DOON
विज्ञापन

मतदान से एक दिन पूर्व सभी संबंधित पदाधिकारी मतदान केंद्रों पर मतदान दलों एवं पुलिस बल की पहुंच तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। मतदान के दिन प्रत्येक दो घंटे पर मतदान प्रतिशत की सूचना संकलित की जाएगी। मतदान सामग्री एवं मतपत्र-पेपर सील की उपलब्धता, मतदान समाप्ति के बाद मतदान दलों के प्रस्थान तथा मतदान सामग्री के निर्धारित संग्रहण केंद्र पर जमा होने की स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी। प्राप्त सूचनाओं एवं शिकायतों को पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन दल की उपलब्धता तथा आवश्यकतानुसार वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा व्यवस्था के तहत एंबुलेंस, जीवनरक्षक दवाओं एवं चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सदर अस्पताल में दो सुरक्षित चिकित्सा दल भी उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को नियंत्रण कक्ष के लिए संचार योजना तैयार कर उपलब्ध कराने तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा निर्वाचन से संबंधित सूचनाओं एवं शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि मतदान की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕