⚡
Breaking News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के तीनों आरोपित मुंबई पहुंचे, की जा रही पूछताछ

2 Min Read

मुंबई, 21 अक्टूबर (हि.स.)। टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले के मामले में राजस्थान में गिरफ्तार तीनों आरोपितों को लेकर मुंबई पुलिस बुधवार तड़के करीब चार बजे मुंबई पहुंचीं। पुलिस ने इन तीनों का तत्काल जीटी अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाया। इसके बाद तीनों से पूछताछ शुरू की। इन तीनों को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

SHAILFORD
विज्ञापन

इन आरोपितों के वकील अजिंक्य मिरगल ने बताया कि अभी तक पुलिस ने उन्हें इन तीनों के वकालतनामा पर हस्ताक्षर करने के लिए मिलने नहीं दिया है। पुलिस ने बताया कि कोटा से करीब 17 घंटे के सफर के बाद मुंबई पहुंचने पर तीनों को जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल चेकअप किया गया। तीनों को मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल में रखा गया है। आरोपितों की पहचान ऋतिक कुमार, फूल सिंह और रेहान अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपितों की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

j alankar
विज्ञापन

अब तक की छानबीन में पता चला है कि तीनों आरोपितों में से रेहान ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित के संपर्क में था। टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर उसकी अनिल पंडित से बातचीत होने की बात सामने आई है। यहां ऐसी चर्चा है कि इस मामले में मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने अन्य चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस इन चारों को भी मुंबई लाने वाली है। मगर अधिकारी इस पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं।

DOON
विज्ञापन

रविवार शाम को जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में तीन हमलावरों ने फिल्म अभिनेता टाइगर श्राफ पर फायरिंग की थी। हमले में टाइगर श्राफ तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर और एक राहगीर घायल हो गए थे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕