⚡
Breaking News

महासप्तमी पर कोलकाता में बड़ा हादसा : चोरबगान पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 की मौत, 15 घायल

4 Min Read

कोलकाता, 17 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच महासप्तमी की शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। कोलकाता के मशहूर चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में तेज बारिश से बचने के लिए मची भगदड़ में कई दर्शनार्थी कुचल गए। राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस हृदयविदारक घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की भयावहता को देखते हुए मुख्यमंत्री स्वयं स्थिति का जायजा लेने अस्पताल पहुंच गए हैं और एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पूजा पंडाल की लाइटें बुझाकर उसे दर्शनार्थियों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

कोलकाता मेडिकल कॉलेज के सूत्रों के अनुसार, जान गंवाने वाले 17 लोगों में 13 महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ऑब्जर्वेशन वार्ड में भर्ती कराया गया, जिनमें से 11 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। अस्पताल पहुंचकर स्थिति की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों और आम लोगों की सहायता के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 भी जारी किया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि पूजा कमेटी के सभी सदस्यों को थाने बुलाकर पूछताछ की जाए। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच की जाएगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई लापरवाही और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा सके। इस दौरान कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद भी अस्पताल में मौजूद रहे।

j alankar
विज्ञापन

हादसे के समय मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सप्तमी की शाम उत्तर और मध्य कोलकाता में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई थी, जिससे सड़कों पर भयंकर जाम लग गया। बारिश से बचने के लिए कतार में खड़े सैकड़ों दर्शनार्थियों ने एक साथ पंडाल के अंदर घुसने की कोशिश की, जिससे भारी धक्का-मुक्की शुरू हो गई। चोरबगान पंडाल में प्रवेश के बाद एक 360 डिग्री का गोलाकार ‘एलिवेटेड कॉरिडोर’ बनाया गया है। लोगों के अत्यधिक दबाव के कारण इसी संकरे कॉरिडोर में कई दर्शनार्थी गिर पड़े और उनके ऊपर से भीड़ गुजर गई, जिससे यह भगदड़ जानलेवा साबित हुई।

DOON
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के एक वर्ग ने यह भी आरोप लगाया है कि हादसे के वक्त मौके पर न तो पुलिस और न ही पर्याप्त सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, जिससे समय पर मदद नहीं मिल पाई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आयोजक विकास दास ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान केवल बचाव कार्य और घायलों के जल्द से जल्द इलाज पर है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

गौरतलब है कि चोरबगान सार्वजनीन दुर्गोत्सव समिति इस वर्ष राज्य की सर्वश्रेष्ठ पूजा (सेरार सेरा) सूची में तीसरे स्थान पर चुनी गई है। इस बार पंडाल की थीम ‘अरब’ (बियॉन्ड साउंड यानी ध्वनि से परे) रखी गई थी। इसी थीम को दर्शाने के लिए वह विशेष 360 डिग्री कॉरिडोर बनाया गया था, जो दुखद रूप से दुर्घटना का केंद्र बन गया। इस प्रतिष्ठित पूजा समिति के साथ कई प्रभावशाली हस्तियां भी जुड़ी हुई हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के भतीजे देवदीप अधिकारी इस पूजा आयोजन से जुड़े हैं। इसके अलावा जोड़ासांको के भाजपा विधायक विजय ओझा इस कमेटी के अध्यक्ष हैं और उत्तर कोलकाता जिला भाजपा अध्यक्ष तमोघ्न घोष भी इस पूजा आयोजन का अहम हिस्सा हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕