⚡
Breaking News

राघोपुर दियारा नाव हादसा : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जताई संवेदना, मुआवजे की घोषणा

3 Min Read

पटना, 14 अक्टूबर (हि.स.)। राघोपुर दियारा में हुए नाव हादसे में मासूम बच्चों समेत 13 लोगों की मौत पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

SHAILFORD
विज्ञापन

नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है। केंद्र और राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर हैं।

j alankar
विज्ञापन

हादसे में 13 मृतकों और सात घायलों के लिए घोषित मुआवजे का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये और घायल को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

DOON
विज्ञापन

हादसे के बाद नावों की सुरक्षा को लेकर भी नित्यानंद राय ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने वैशाली के जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि टूटी, खराब या क्षतिग्रस्त नावों की मरम्मत सुनिश्चित करने के बाद ही उनका नदी में परिचालन कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नावों के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा से भी इस मामले में बात की। उन्होंने जर्जर और क्षतिग्रस्त नावों के परिचालन पर रोक लगाने तथा मरम्मत के बाद या सुरक्षित नावों के माध्यम से ही नदी में परिचालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि नदी में चलने वाली हर नाव पर सवार लोगों की सुरक्षा के साथ उनके परिवारों की उम्मीदें भी जुड़ी होती हैं। ऐसे में नावों की सुरक्षा और परिचालन संबंधी नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों समेत अन्य लोगों की मौत अत्यंत हृदयविदारक है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता सहित हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕