⚡
Breaking News

चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ, 18 खेल विधाओं में जिले के 1500 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग

4 Min Read

Chhapra: जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का आज जिला पदाधिकारी, वैभव श्रीवास्तव द्वारा खेल भवन में औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता जिले के विभिन्न स्थलों पर अलग-अलग तिथियों में आयोजित की जा रही है।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पूर्व राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। जिला खेल पदाधिकारी द्वारा जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार का स्वागत किया गया तथा पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अपने संबोधन में वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किताबें हमें ईमानदारी तथा एक दूसरे को सपोर्ट करना सिखाती है लेकिन खेल इन भावनाओं के संग जीना सिखाता है। आगे जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि ज्ञान सिर्फ किताबों में नहीं है मैदानों में भी है। एक दूसरे को जहां जरूरत हो वहां समर्थन,एक दूसरे के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा,यह जो टीम स्पिरिट है यह जीवन भर हमें कामयाबी की राह दिखाती है।

DOON
विज्ञापन

इसके बाद नारियल फोड़कर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। तत्पश्चात टॉस कराकर कबड्डी प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

18 खेल विधाओं में हो रही प्रतियोगिता

जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 18 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में पूरे जिले से 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना निबंधन कराया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विद्यालयों से चयनित विद्यार्थी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

यह चार दिवसीय प्रतियोगिता जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है। विभिन्न खेल विधाओं के आयोजन के लिए आवश्यक खेल मैदान, तकनीकी व्यवस्था एवं अन्य तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।

चयनित खिलाड़ियों को प्रमंडल स्तर पर मिलेगा अवसर

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित होने वाले खिलाड़ियों को प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इसके माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने तथा उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।

70 से अधिक शिक्षक तकनीकी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त

प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न खेल विधाओं में 70 से अधिक शिक्षकों को तकनीकी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। इनके द्वारा संबंधित खेल विधाओं की प्रतियोगिताओं के संचालन एवं तकनीकी व्यवस्था में सहयोग किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय स्तर से ही खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन खिलाड़ियों के खेल हित एवं उनके सर्वांगीण विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕