Breaking News

Special Train | त्योहारों पर रेल यात्रियों को राहत, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

3 Min Read

Chhapra: रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05048/05047 बनारस-कोलकाता-बनारस वाया औड़िहार,गाजीपुर सिटी, साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी बनारस से 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा कोलकाता से 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 08 फेरों के लिये किया जायेगा।

SHAILFORD
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 05048 बनारस-कोलकाता साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2026 तक तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से 10.45 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जं. से 11.00 बजे, औंड़िहार से 11.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.40 बजे, बलिया से 13.40 बजे, रेवती से 14.18 बजे, सुरेमनपुर से 14.34 बजे, छपरा से 15.10 बजे, दिघवारा से 15.44 बजे, सोनपुर से 16.10 बजे, हाजीपुर से 16.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 17.12 बजे, बरौनी से 19.15 बजे, किऊल से 20.42 बजे, झाझा से 22.30 बजे, जसीडीह से 23.10 बजे, मधुपुर से 23.37 बजे, दूसरे दिन चित्तरंजन से 00.20 बजे, आसनसोल से 00.52 बजे, दुर्गापुर से 01.28 बजे, बर्द्धमान से 02.48 बजे, बैण्डेल से 04.25 बजे तथा नैहाटी से 05.00 बजे छूटकर कोलकाता 06.15 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या 05047 कोलकाता-बनारस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से 08.25 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 09.25 बजे, बैण्डेल से 10.00 बजे, बर्द्धमान से 11.02 बजे, दुर्गापुर से 12.13 बजे, आसनसोल से 12.48 बजे, चित्तरंजन से 13.14 बजे, मधुपुर से 13.53 बजे, जसीडीह से 14.18 बजे, झाझा से 15.45 बजे, किऊल से 16.22 बजे, बरौनी से 18.35 बजे, शाहपुर पटोरी से 19.32 बजे, हाजीपुर से 21.05 बजे, सोनपुर से 21.17 बजे, दिघवारा से 21.43 बजे, छपरा से 23.20 बजे, दूसरे दिन सुरेमनपुर से 00.07 बजे, रेवती से 00.23 बजे, बलिया से 01.04 बजे, गाजीपुर सिटी से 02.02
बजे, औंड़िहार से 03.02 बजे तथा वाराणसी जं. से 04.00 बजे छूटकर बनारस 04.15 बजे पहुँचेगी।

DOON
विज्ञापन

इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें