Breaking News

बाढ़ प्रभावित सारण में पशुधन की सुरक्षा के लिए विशेष चिकित्सा अभियान

1 Min Read

CHHAPRA: जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुधन की सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के लिए जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग पूरी तत्परता से जुट गया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला पशुपालन पदाधिकारी के नेतृत्व में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में मवेशियों के लिए चिकित्सा सुविधाएं, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

प्रभावित गांवों में प्रतिनियुक्त विशेष पशु चिकित्सा दलों द्वारा लगातार क्षेत्रों का दौरा कर पशुओं के स्वास्थ्य की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान जरूरतमंद पशुओं का तत्काल उपचार कर मुफ्त दवाइयां वितरित की जा रही हैं।

साथ ही, पशुपालकों को इस विषम परिस्थिति में पशुओं के खान-पान, चारे की सुरक्षा और संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी परामर्श भी दिए जा रहे हैं। प्रशासन के इस कदम से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें