Breaking News

श्री चित्रांश समिति की बैठक में प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

4 Min Read

Chhapra: श्री चित्रांश उपसमिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. डॉ. मृदुल शरण के आवास पर उनकी अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी श्री चित्रगुप्त पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्र-छात्राओं के लिए तीन अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। चित्रांकन प्रतियोगिता कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं के लिए 20 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। इसमें प्रतिभागियों को ‘कृष्ण-सुदामा मित्रता’ अथवा ‘भगवान बुद्ध का ध्यान’ विषय पर चित्र बनाना होगा। प्रतियोगिता के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार लेख प्रतियोगिता कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए 27 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से होगी। इसमें प्रतिभागियों को 500 शब्दों में ‘विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा कैसे दें?’ अथवा ‘जेन-जी’ विषय पर लेख लिखना होगा। इसके लिए भी एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

DOON
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान परीक्षा कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ‘अक्षय ज्ञान क्विज हाउस मेमोरी टेस्ट’ संस्था के सहयोग से होगी। परीक्षा में 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिसके लिए पूर्णांक 50 अंक एवं समय एक घंटा निर्धारित किया गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि इन सभी प्रतियोगिताओं में ब्रजकिशोर किंडरगार्टन एवं छपरा सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त किसी भी विद्यालय में पढ़ने वाले चित्रांश परिवार के कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्रा भी भाग ले सकेंगे। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्रजकिशोर किंडरगार्टन में किया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

अन्य विद्यालयों में अध्ययनरत इच्छुक छात्र-छात्राएं 15 सितंबर 2026 तक सादे कागज पर अपना आवेदन ब्रजकिशोर किंडरगार्टन के शिक्षक श्री रमेश श्रीवास्तव के पास जमा कर सकेंगे। आवेदन में छात्र-छात्रा का नाम, पिता एवं माता का नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा कक्षा का विवरण प्रमाण के साथ देना होगा। वहीं ब्रजकिशोर किंडरगार्टन एवं छपरा सेंट्रल स्कूल के प्रतिभागियों की सूची शिक्षक श्री अविनाश कुमार द्वारा तैयार की जाएगी।

बैठक में श्री चित्रगुप्त पूजा 11 नवंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे ब्रजकिशोर किंडरगार्टन परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण होगा। इसी दिन शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 29 नवंबर 2026 को विद्यालय परिसर में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक प्रीतिभोज आयोजित किया जाएगा।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. डॉ. मृदुल शरण, ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा, सतेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सिरीश दत्ता, मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रेम शंकर दत्ता, सुबोध कुमार सिन्हा, रविशंकर दत्ता, योगेंद्र श्रीवास्तव, अविनाश कुमार, मदन मोहन सिन्हा, शशिरंजन सहित अन्य चित्रांश उपस्थित रहे।

अंत में श्री चित्रांश समिति, छपरा के महासचिव रविशंकर श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया और बैठक का समापन किया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें