Breaking News

Crime | अमनौर में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर किया घायल, पीएमसीएच रेफर

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra/Amnour: सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायी रसूलपुर बाजार स्थित अपनी आभूषण दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। अपराधियों ने उनका पीछा कर फायरिंग की। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के पश्चात पीएमसीएच रेफर किया गया है।

VIPS
विज्ञापन

घायल व्यवसायी की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर निवासी बजरंगी सोनी (35) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे अमनौर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सोनी के भाई हैं।

DOON
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बजरंगी सोनी गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे रसूलपुर बाजार से अपने भतीजे सोहित सोनी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और घायल व्यवसायी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा डीएसपी सुवेंदु दास, अमनौर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें