Chhapra: सारण के जाने-माने सामाजिक, साहित्यिक एवं राष्ट्रवादी चिंतक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक पं. शंभू कमलाकर मिश्र का सोमवार की रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे सारण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पं. मिश्र सामाजिक सरोकारों, साहित्य और राष्ट्रचिंतन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे। लंबे समय तक उन्होंने समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन से सामाजिक एवं बौद्धिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन उनके निधन का समाचार मिलते ही छपरा शहर के मौना मिश्र टोली स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक एवं राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े लोगों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विपक्ष के हंगामे के बीच चार विधेयक पेश, अधिकरण सुधार विधेयक लोकसभा से पारित उनके पुत्र रजनीश सुधाकर ने बताया कि सोमवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को रिविलगंज के सेमारिया घाट पर किया जाएगा। बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन स्थानीय लोगों ने पं. शंभू कमलाकर मिश्र के निधन को सारण की सामाजिक और वैचारिक दुनिया के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण के जाने-माने सामाजिक, साहित्यिक एवं राष्ट्रवादी चिंतक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक पं. शंभू कमलाकर मिश्र का सोमवार की रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे सारण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
पं. मिश्र सामाजिक सरोकारों, साहित्य और राष्ट्रचिंतन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे। लंबे समय तक उन्होंने समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन से सामाजिक एवं बौद्धिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
उनके निधन का समाचार मिलते ही छपरा शहर के मौना मिश्र टोली स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक एवं राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े लोगों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्थानीय लोगों ने पं. शंभू कमलाकर मिश्र के निधन को सारण की सामाजिक और वैचारिक दुनिया के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ