Siwan: जिलाधिकारी सह क्षेत्रीय विकास परिषद, मैरवा के अध्यक्ष विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में गन्ना खेती के विस्तार और नई चीनी मिल की स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नई चीनी मिल की स्थापना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए जिले में चीनी मिल की स्थापना हेतु उपयुक्त स्थल का चयन कर लिया गया है। औचक निरीक्षण में खुली पोल: पांच शिक्षक गायब, स्कूल में एक भी छात्र नहीं, वेतन पर रोक उन्होंने कहा कि मिल की स्थापना से किसानों को गन्ने की बेहतर बाजार व्यवस्था मिलेगी और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। पूर्णिया का मखाना विश्वस्तरीय, एमएसपी पर चल रही चर्चा : दिलीप संघाणी जिलाधिकारी ने जिला ईख पदाधिकारी-सह-सचिव तथा सहायक निदेशक, ईख विकास को निर्देश दिया कि जिले में गन्ना के रकबे का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। 22 हजार से अधिक आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की बहाली से मजबूत होगी आंगनबाड़ी व्यवस्था: डाॅ श्वेता गुप्ता साथ ही कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक गन्ना किसानों को फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में प्रतापपुर चीनी मिल के महाप्रबंधक, जिला अभियंता तथा किसान प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और गन्ना विकास एवं चीनी मिल स्थापना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव दिए।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Siwan: जिलाधिकारी सह क्षेत्रीय विकास परिषद, मैरवा के अध्यक्ष विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में गन्ना खेती के विस्तार और नई चीनी मिल की स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नई चीनी मिल की स्थापना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए जिले में चीनी मिल की स्थापना हेतु उपयुक्त स्थल का चयन कर लिया गया है।
जिलाधिकारी ने जिला ईख पदाधिकारी-सह-सचिव तथा सहायक निदेशक, ईख विकास को निर्देश दिया कि जिले में गन्ना के रकबे का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
साथ ही कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक गन्ना किसानों को फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
बैठक में प्रतापपुर चीनी मिल के महाप्रबंधक, जिला अभियंता तथा किसान प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और गन्ना विकास एवं चीनी मिल स्थापना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव दिए।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ