Breaking News

राजेन्द्र कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग के प्रख्यात पूर्व प्राध्यापक प्रो. टी. एन. सहाय का निधन

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: राजेन्द्र कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग के पूर्व प्राध्यापक प्रो. तारकेश्वर नाथ सहाय (Prof. T. N. Sahay) का रविवार को 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से शिक्षा जगत, पूर्व विद्यार्थियों एवं शहर के बुद्धिजीवियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्रो. सहाय लंबे समय तक राजेन्द्र कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग में प्राध्यापक रहे। अपने सरल स्वभाव, अनुशासित जीवन और उत्कृष्ट शिक्षण शैली के कारण वे विद्यार्थियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने शिक्षण कार्यकाल में हजारों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

VIPS
विज्ञापन

उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए छपरा शहर के काशी बाजार स्थित उनके आवास पर रखा गया है, जहां उनके परिजन, पूर्व छात्र, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रो. सहाय के निधन पर शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उनके आवास पहुँचकर राजेन्द्र महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक प्रोफेसर कुमार वीरेश्वर सिन्हा, डॉ ओम प्रकाश पुतुल, डॉ केपी श्रीवास्तव, नवीन कुमार मुन्नू, अनिल सिंह समेत पूर्व छात्र, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें