Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief...
Share
3 Min Read
SHARE
आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक प्रवीर ने संस्कृति, पर्यावरण, मातृभाषा और नागरिक कर्तव्यों पर किया संबोधित Chhapra: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से मंगलवार को राजेंद्र कॉलेज में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने की। मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के उत्तर बिहार प्रांत के सह प्रांत प्रचारक प्रवीर ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अपने संबोधन में श्री प्रवीर ने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति, इतिहास और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि ज्ञान किसी जाति या वर्ग का नहीं, बल्कि व्यक्ति की साधना और क्षमता का विषय है। उन्होंने शंकराचार्य और भारती के शास्त्रार्थ का उदाहरण देते हुए भारतीय चिंतन की समृद्ध परंपरा पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए उन्होंने कहा कि भारत न्याय और ज्ञान की भूमि रहा है तथा आज युवाओं को केवल नौकरी प्राप्त करने की मानसिकता से आगे बढ़कर राष्ट्र सेवा के भाव के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने देश सर्वप्रथम की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से समुद्री जीवों को होने वाले नुकसान, जल संरक्षण और पौधारोपण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन के महत्व को पूरी दुनिया ने समझा और इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से “तीन पी” पानी के संरक्षण, पौधारोपण और प्लास्टिक मुक्त जीवन को अपने व्यवहार में अपनाने की अपील की। सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 71 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार प्रवीर ने मातृभाषा के सम्मान पर बल देते हुए कहा कि अपनी भाषा, संस्कृति और धर्मग्रंथों के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी को ही प्राथमिकता देना मानसिक गुलामी का प्रतीक नहीं बनना चाहिए, बल्कि युवाओं को अपनी मातृभाषा और अपने राज्य के इतिहास एवं विरासत की भी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने नागरिक कर्तव्यों का पालन, राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान तथा माता-पिता और गुरुजनों के प्रति आदर की भावना को जीवन का महत्वपूर्ण मूल्य बताया। बिहार में मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और स्कूलों को ब’म से उड़ाने की धम’की, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट कार्यक्रम में विभाग संपर्क प्रमुख अवध किशोर मिश्र, जिला प्रचारक महेश, डॉ सरोज, जिला सह-कार्यवाह प्रह्लाद, नगर संघचालक, रविंद्र, डॉ अनुपम, यश कुमार, धर्मेन्द्र, शिवम सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक प्रवीर ने संस्कृति, पर्यावरण, मातृभाषा और नागरिक कर्तव्यों पर किया संबोधित
Chhapra: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से मंगलवार को राजेंद्र कॉलेज में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने की। मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के उत्तर बिहार प्रांत के सह प्रांत प्रचारक प्रवीर ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
अपने संबोधन में श्री प्रवीर ने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति, इतिहास और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि ज्ञान किसी जाति या वर्ग का नहीं, बल्कि व्यक्ति की साधना और क्षमता का विषय है। उन्होंने शंकराचार्य और भारती के शास्त्रार्थ का उदाहरण देते हुए भारतीय चिंतन की समृद्ध परंपरा पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि भारत न्याय और ज्ञान की भूमि रहा है तथा आज युवाओं को केवल नौकरी प्राप्त करने की मानसिकता से आगे बढ़कर राष्ट्र सेवा के भाव के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने देश सर्वप्रथम की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से समुद्री जीवों को होने वाले नुकसान, जल संरक्षण और पौधारोपण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन के महत्व को पूरी दुनिया ने समझा और इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से “तीन पी” पानी के संरक्षण, पौधारोपण और प्लास्टिक मुक्त जीवन को अपने व्यवहार में अपनाने की अपील की।
प्रवीर ने मातृभाषा के सम्मान पर बल देते हुए कहा कि अपनी भाषा, संस्कृति और धर्मग्रंथों के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी को ही प्राथमिकता देना मानसिक गुलामी का प्रतीक नहीं बनना चाहिए, बल्कि युवाओं को अपनी मातृभाषा और अपने राज्य के इतिहास एवं विरासत की भी जानकारी होनी चाहिए।
उन्होंने नागरिक कर्तव्यों का पालन, राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान तथा माता-पिता और गुरुजनों के प्रति आदर की भावना को जीवन का महत्वपूर्ण मूल्य बताया।
कार्यक्रम में विभाग संपर्क प्रमुख अवध किशोर मिश्र, जिला प्रचारक महेश, डॉ सरोज, जिला सह-कार्यवाह प्रह्लाद, नगर संघचालक, रविंद्र, डॉ अनुपम, यश कुमार, धर्मेन्द्र, शिवम सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief of chhapratoday.com.
With more than a decade of experience in public relations, Surabhit combines strategic communication expertise with strong hands-on reporting skills. Over the years, he has been associated with several reputed media organizations contributing extensively to digital journalism and media outreach.