Breaking News

एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले सेतु मिश्रा का पटना में स्वागत

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना: चीन में आयोजित एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण और रजत पदक जीतकर बिहार एवं देश का गौरव बढ़ाने वाले मोतिहारी के युवा एथलीट सेतु मिश्रा का मंगलवार को पटना लौटने पर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों, खेल अधिकारियों और परिजनों ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र से उनका अभिनंदन कर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व जताया।

SHAILFORD
विज्ञापन

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण स्वयं पटना एयरपोर्ट पहुंचे और सेतु मिश्रा का फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव लियाकत अली, खेल प्राधिकरण के अधिकारी मोहम्मद हारुन, सेतु मिश्रा की माता, बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

RC Jewellers
विज्ञापन

इस दौरान बिहार के प्रतिभाशाली राष्ट्रीय स्तर के धावक विभास्कर कुमार का भी सम्मान किया गया। रवीन्द्रण शंकरण ने उन्हें भी अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर उनके खेल योगदान की सराहना की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि चीन में आयोजित एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सेतु मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने 4×400 मीटर पुरुष रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल भारत का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया, बल्कि बिहार का नाम भी पूरे देश में गौरवान्वित हुआ।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस मौके पर रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि सेतु मिश्रा की उपलब्धि बिहार के खेल इतिहास में एक नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि सेतु एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले बिहार के पहले एथलीट बन गए हैं। उनकी सफलता राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि प्रतिभा को उचित अवसर और मार्गदर्शन मिले तो बिहार के खिलाड़ी विश्व स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सेतु मिश्रा भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत और बिहार का नाम रोशन करते हुए नई ऊंचाइयों को छुएंगे। वहीं एयरपोर्ट पर मौजूद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने सेतु के सम्मान में उनकी उपलब्धि का उत्सव मनाया। उनके स्वागत के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें