Breaking News

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले एमबाप्पे ने नहीं किया अभ्यास

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

डलास: फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल से पहले सोमवार को टीम के अंतिम अभ्यास सत्र में पूरा हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, टीम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि उनकी मामूली टखने की चोट गंभीर नहीं है और वह स्पेन के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

एमबाप्पे को पिछले सप्ताह मोरक्को के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान टखने में हल्की चोट लगी थी। फ्रांस ने वह मैच 2-0 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। मुकाबले के अंतिम चरण में एहतियातन उन्हें मैदान से बाहर बुला लिया गया था।

RC Jewellers
विज्ञापन

सेमीफाइनल से पहले सोमवार को आयोजित अभ्यास सत्र में एमबाप्पे ने सीमित समय तक ही हिस्सा लिया। फ्रांस के मुख्य कोच दिदिएर डेशां ने उनकी फिटनेस को लेकर किसी भी तरह की चिंता से इनकार किया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

डेशां ने कहा, “किलियन पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने अभ्यास किया है। हमने केवल उनकी ट्रेनिंग का समय थोड़ा कम रखा। जहां बाकी खिलाड़ी एक ड्रिल में 15 मिनट रहे, वहीं एमबाप्पे ने 10 मिनट तक हिस्सा लिया।”

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विश्व कप में शानदार फॉर्म में चल रहे एमबाप्पे फ्रांस के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं। ऐसे में स्पेन के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में उनकी मौजूदगी फ्रांस के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

फ्रांस और स्पेन के बीच यह बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल मंगलवार को खेला जाएगा, जिसमें विजेता टीम विश्व कप 2026 के फाइनल में प्रवेश करेगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें