Breaking News

केएल राहुल का धमाका : आईपीएल में 150 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बने

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसने क्रिकेट टूर्नामेंट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राहुल ने 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन ठोक दिए। इस पारी के साथ वह आईपीएल इतिहास में 150 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया था।

SHARDA
विज्ञापन

राहुल की यह पारी कई मायनों में ऐतिहासिक रही।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

यह आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय का यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गया है। इसके साथ ही वह ओवरऑल आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे बड़े स्कोरर बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (175*) और ब्रेंडन मैकुलम (158) ही हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

गेल ने 2013 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था। वहीं मैकुलम ने 2008 में केकेआर की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ बनाया था।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

राहुल ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के जड़ते हुए मैदान के हर कोने में रन बनाए और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को 264/2 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। उनकी यह पारी न सिर्फ एक मैच विनिंग नॉक थी, बल्कि रिकॉर्ड बुक में दर्ज होने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि भी बन गई।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें