Breaking News

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 02 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करते हुए मेट्रो सेवा का विस्तार भूतनाथ रोड स्टेशन तक कर दिया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री स्वयं मेट्रो ट्रेन में सवार होकर मलाही पकड़ी से भूतनाथ रोड स्टेशन तक पहुंचे। उनके साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव मौजूद रहे।

SHAILFORD
विज्ञापन

मलाही पकड़ी और भूतनाथ रोड स्टेशन के बीच की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। इस स्टेशन के शुरू होने का इंतजार स्थानीय लोग कई महीनों से कर रहे थे। अब उद्घाटन के बाद आम यात्री भी मलाही पकड़ी स्टेशन से मेट्रो सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

मलाही पकड़ी स्टेशन के संचालन के साथ अब इस कॉरिडोर पर कुल चार मेट्रो स्टेशन—मलाही पकड़ी, भूतनाथ, जीरो माइल और बैरिया आईएसबीटी—संचालित होंगे।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मलाही पकड़ी से बैरिया आईएसबीटी तक 6.2 किलोमीटर की दूरी महज 16 मिनट में तय की जा सकेगी। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक हर 35 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। फिलहाल इस रूट पर एक ही मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मलाही पकड़ी से बैरिया आईएसबीटी तक यात्रा के लिए 30 रुपये किराया निर्धारित किया गया है, जो वर्तमान में इस रूट का अधिकतम किराया है। इस विस्तार से खासकर कंकड़बाग, राजेंद्रनगर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उद्घाटन से पहले स्टेशन को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस विस्तार के साथ पटना मेट्रो अब भूतनाथ से आगे बढ़कर कंकड़बाग और राजेंद्रनगर जैसे प्रमुख आवासीय क्षेत्रों तक अपनी पहुंच मजबूत करेगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें